जिला स्कूल में निर्वाचन साक्षरता क्लब का आयोजन, विद्यार्थियों ने मॉक वोटिंग कर सीखी मतदान प्रक्रिया

मुंगेर जिला स्कूल में निर्वाचन साक्षरता क्लब ने विद्यार्थियों के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में छात्रों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन और लोकतांत्रिक मूल्यों की विस्तृत जानकारी दी गई. मॉक वोटिंग सत्र ने उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया.

Munger Election Awareness: मुंगेर जिला स्कूल में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाचन साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Club) के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जिला स्कूल, मॉडल स्कूल, टाउन हॉल स्कूल, बैजनाथ उच्च विद्यालय तथा बालिका उच्च विद्यालय, माधोपुर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें भविष्य के जिम्मेदार मतदाता के रूप में तैयार करना था.

निर्वाचन प्रक्रिया की दी गई विस्तृत जानकारी

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भारत की निर्वाचन व्यवस्था का इतिहास, भारत निर्वाचन आयोग की भूमिका, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया, मतदान की विधि, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के संचालन तथा मतगणना की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. निर्वाचन प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाने के लिए जागरूकता संबंधी वीडियो भी प्रदर्शित किये गये.

मॉक वोटिंग से मिला व्यावहारिक अनुभव

विद्यार्थियों को मतदान की वास्तविक प्रक्रिया समझाने के लिए सभागार में मॉक वोटिंग का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लेकर मतदान का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया. इस दौरान विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से उत्तर दिया.

मतदाता बनने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने पात्रता प्राप्त होने पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करने का संकल्प लिया. अधिकारियों ने कहा कि जागरूक और जिम्मेदार युवा ही सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला हैं.

अधिकारी रहे मौजूद

Munger Election Awareness: कार्यक्रम में मुंगेर के नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. उन्होंने विद्यार्थियों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया. विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताते हुए ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >