पोर्टल मेंटनेंस के बीच शैक्षणिक प्रक्रिया आरंभ होने से विद्यार्थी परेशान

अधिकांश विद्यार्थियों का रिजल्ट नहीं दिख रहा है.

– कहीं नामांकन के बाद भी पेमेंट स्लीप वेरिफाय कराने कॉलेज दौड़ रहे विद्यार्थी, कहीं लगातार पेमेंट हो रहा फेल

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय की कार्यशैली ने एक बार फिर विद्यार्थियों के लिये मुश्किलें बढ़ा दी है. हाल यह है कि एक ओर विश्वविद्यालय द्वारा यूएमआईएस पोर्टल के लिये एजेंसी बदल दी है. वही एजेंसी बदलने के बाद अब पोर्टल मेंटनेंस पूरा होने से पहले ही विश्वविद्यालय द्वारा कई सत्रों की शैक्षणिक प्रक्रियाएं आरंभ कर दी गयी. जिसके कारण कहीं विद्यार्थी नामांकन के बावजूद अपना पेमेंट स्लिप कॉलेज में वेरिफाय कराने दौर रहे हैं तो कहीं मेंटनेंस के बीच विद्यार्थियों का लगातार पेमेंट फेल हो रहा है.

पोर्टल मेंटनेंस के बीच ही शुरू हो गयी कई शैक्षणिक प्रक्रियाएं

विश्वविद्यालय में बदहाली का आलम यह है कि विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्रों के संचालन के बीच में ही यूएमआईएस पोर्टल की एजेंसी को बदल दिया गया. उसमें भी पोर्टल मेंटनेंस पूरा होने से पहले ही कई सत्रों के लिये नामांकन, रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी. जिसमें भी विश्वविद्यालय द्वारा अब नये नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों के साथ नामांकन ले चुके विद्यार्थियों से भी दोबारा फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करा रहा है, लेकिन पोर्टल मेंटनेंस के कारण कई विद्यार्थी जहां अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड नहीं करा पा रहे हैं. वही कई विद्यार्थी अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने से पहले अपना पेमेंट स्लीप दोबारा कॉलेज में वेरिफाय कराने के लिये कॉलेज का चक्कर लगा रहे हैं.

रिजल्ट देखने में भी आती रही परेशानी

विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 का रिजल्ट जारी किया गया है. उसमें भी कई विद्यार्थियों ने बताया कि जिस दिन रिजल्ट जारी किया गया. उस दिन कुछ समय तक पोर्टल पर रिजल्ट दिख रहा था, लेकिन अब अधिकांश विद्यार्थियों का रिजल्ट नहीं दिख रहा है. विद्यार्थियों ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन ले चुके वैसे विद्यार्थी, जो परीक्षा फॉर्म भी भर चुके हैं. वैसे विद्यार्थियों को पोर्टल पर फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने से पहले दोबारा कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराने को कहा जा रहा है. जिससे विद्यार्थी परेशान हैं.

कहते हैं अधिकारी

पीआरओ डॉ सूरज कोनार ने बताया कि पोर्टल का मेंटनेंस लगभग हो चुका है. कुछ परेशानी थी. जिसे ठीक कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >