मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा मुंगेर जिले के कॉलेजों में नामांकित विद्यार्थियों के लिए दो मई को छात्र दरबार का आयोजन किया जायेगा. जिसके लिए विश्वविद्यालय पूर्व में ही अधिसूचना जारी कर चुका है. हालांकि पूर्व में छात्र दरबार आयोजन के ठीक एक दिन पूर्व इसे रद्द कर दिये जाने के कारण एमयू के विद्यार्थियों में दो मई को होने वाले छात्र दरबार को लेकर संशय बना हुआ है. बता दें कि विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए दो मई को छात्र दरबार का आयोजन विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सभागार में आयोजित किया जायेगा. छात्र दरबार का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक किया जायेगाा. इस दौरान मुंगेर जिले के विद्यार्थी अपनी समस्या को लेकर छात्र दरबार में शामिल होंगे. वहीं विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार एमयू के अंतर्गत आने वाले अन्य जिलों के विद्यार्थियों के लिए जल्द ही छात्र दरबार का आयोजन किया जायेगा. जिसकी सूचना भी जारी की जायेगी. विदित हो कि पूर्व में विश्वविद्यालय द्वारा 25 मार्च को छात्र दरबार आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया था. जिसे लेकर एमयू के अंतर्गत आने वाले पांच लियों के लगभग 700 विद्यार्थियों ने अपनी शिकायतें दर्ज करायी थी. हालांकि विश्वविद्यालय द्वारा अपरिहार्य कारणों से 25 मार्च को होने वाले छात्र दरबार को स्थगित कर दिया गया था. जिसके बाद अब मुंगेर जिले के कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए दो मई को छात्र दरबार का आयोजन किया जायेगा.
जिले के विद्यार्थियों के लिए दो मई को विवि में लगेगा छात्र दरबार
मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा मुंगेर जिले के कॉलेजों में नामांकित विद्यार्थियों के लिए दो मई को छात्र दरबार का आयोजन किया जायेगा.
