अपराधियों ने युवक को मारी गोली, घायल, इलाजरत

तैरासी गांव में मनोज कुमार को अपराधियों ने बुधवार की शाम गोली मार दी, जो पास के ही पीरपहाड़ चंद्रटोला तौफिर का रहने वाला है.

मुंगेर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तैरासी गांव में मनोज कुमार को अपराधियों ने बुधवार की शाम गोली मार दी, जो पास के ही पीरपहाड़ चंद्रटोला तौफिर का रहने वाला है. जिसे परिजनों ने इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जाता है कि पीरपहाड़ चंद्रटोला तौफिर निवासी हीरा लाल मंडल का 18 वर्षीय मनोज कुमार घूमने के लिए पास के गांव तैरासी गया था. जब वह अंदर गांव होकर गंगा घाट की ओर जा रहा था. इसी दौरान किसी ने उसे गोली मार दी. गोली उसके दाहिने जांघ के ऊपर लगी है. गोली लगते ही वह गिर गया. जबकि गोली की आवाज पर स्थानीय लोग जमा हो गये. युवक को पहचान कर लोगों ने उसके घर वालों को सूचना दिया. घर वाले पहुंचे और उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जब उसका एक्स-रे कराया गया तो गोली जांघ के ऊपर लगते हुए आंत के पास जाकर फंस गयी है. चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. घायल मनोज ने बताया कि गोली किसने मारी और क्यों मारी वह नहीं जानता है. उसका पिता दियारा में खेतीबारी करता है, जिसमें वह सहयोग करता है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >