महायज्ञ में 401 देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित, अयोध्या के कथावाचक करेंगे ओजपूर्ण प्रवचन

श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ सेवा समिति, महापुर के तत्वावधान में आयोजित 11 दिवसीय महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

11 दिवसीय महायज्ञ को लेकर निकली कलश शोभायात्रा

तारापुर. श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ सेवा समिति, महापुर के तत्वावधान में आयोजित 11 दिवसीय महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा उल्टा स्थान महादेव मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई. जिसमें 5100 महिलाओं एवं कुवांरी कन्याओं ने सिर पर पवित्र कलश लेकर गाजे-बाजे और जयघोष के बीच क्षेत्र भ्रमण किया. शोभायात्रा का विशेष आकर्षण आगे-आगे चल रहे सजे-धजे घोड़े का नृत्य रहा.

पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संकल्पित कलश लेकर महिलाएं और कन्याओं ने उल्टा स्थान महादेव मंदिर से निकलकर तारापुर, कुशवाहा कॉलोनी होते हुए गांधीनगर का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल महापुर पहुंची. इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री राम एवं हर हर महादेव का जयकारा लगाकर पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया. यज्ञ समिति के मार्गदर्शक दिवाकर सिंह ने बताया कि 19 से 29 अप्रैल तक चलने वाले इस महायज्ञ में अयोध्या छोटी छावनी से पधारे अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता रामायणी रामबालक दास द्वारा भागवत कथा एवं धार्मिक प्रवचन किया जाएगा. वहीं प्रतिदिन रात्रि में रात्रि रासलीला की भी प्रस्तुति की जायेगी. यज्ञ में अलग-अलग देवी-देवताओं की 401 प्रतिमाएं स्थापित की गयी है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इतना ही नहीं महायज्ञ में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए मेले में मौत का कुआं, मिक्की माउस, तारामाची और ब्रेक डांस जैसे आकर्षक झूले लगाए गए हैं. वहीं महायज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई है. यज्ञ का विधिवत शुभारंभ अयोध्या से आये पंडितों द्वारा फीता काटकर किया गया. मौके पर समाजसेवी गोपी सिंह, भाजपा नेता सुदर्शन पासवान, संतोष सिंह, रवि सिंह, शेखर सिंह, परशुराम सिंह सहित महापुर, शिशुआ, गरुग्राम, करुकुण्डा, बिहमा, देवगांव के गणमान्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >