साहिबगंज व दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने साहिबगंज और दानापुर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है

जमालपुर.

छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ���ाहिबगंज और दानापुर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. मालदा रेल मंडल की एपीआरओ रूपा मंडल ने बताया कि छठ पूजा को लेकर 03235/03236 साहिबगंज-दानापुर-साहिबगंज स्पेशल ट्रेन दोनों तरफ से तीन-तीन बार चलेगी. यह ट्रेन 13235 अप और 13236 डाउन साहिबगंज-दानापुर-साहिबगंज एक्सप्रेस के मार्ग पर समान ठहराव, संरचना और समय के साथ चलेगी. 03235 अप साहिबगंज-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल साहिबगंज से 26 अक्तूबर, 2 और 9 नवंबर को खुलेगी. जबकि 03236 डाउन दानापुर-साहिबगंज साप्ताहिक स्पेशल दानापुर से 26 अक्तूबर, 2 और 9 नवंबर को खुलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >