स्नातक पार्ट-3 में अबतक 4,601 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन

नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू ने दी जानकारी

प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 में नामांकन की प्रक्रिया 16 अप्रैल से आरंभ है. इसमें अबतक कुल 4,601 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 में नामांकन को लेकर पार्ट-2 की परीक्षा में पास व प्रमोटेड विद्यार्थियों के लिए 16 से नामांकन प्रक्रिया आरंभ की गयी है. इसमें उक्त सत्र के पास व प्रमोटेड विद्यार्थियों को 26 अप्रैल तक का समय दिया गया है. उन्होंने बताया कि नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. इसमें विद्यार्थियों को पंजीयन प्रमाण पत्र की छायाप्रति, पार्ट-1 का प्रवेश पत्र व प्रमाण पत्र तथा पार्ट-2 का प्रवेश पत्र और रिजल्ट का टीआर अथवा वेबकॉपी को जमा करना होगा. दस्तावेज सत्यापन के पश्चात विद्यार्थी नामांकन शुल्क भर पायेंगे. वहीं सभी वर्ग की छात्राएं तथा एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राएं जीरो पेमेंट वेरिफाई कर रसीद प्राप्त कर लेंगे, अन्यथा उनका नामांकन रद्द माना जायेगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 4,601 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. इसमें कला संकाय में 3,983 तथा विज्ञान संकाय में 554 तथा वाणिज्य संकाय में 64 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >