स्नातक सेमेस्टर-1 में अबतक 40,857 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

वैसे विद्यार्थी 5 जनवरी तक 600 रूपये का शुल्क जमा कर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं.

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 के नियमित सहित सत्र 2023-27 बैकलॉग विद्यार्थियों का विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म शुक्रवार से भराया जा रहा है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के नियमित व बैकलॉग के विद्यार्थियों को अवकाश के बाद 3 जनवरी से 100 रूपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. जिसमें वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थी 5 जनवरी तक 600 रूपये का शुल्क जमा कर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित करना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र के नियमित व बैकलॉग के कुल 40,857 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें नियमित के कला संकाय में कुल 31,379, विज्ञान संकाय में 4,875 तथा वाणिज्य संकाय में 360 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जबकि बैकलॉग के कला संकाय में 3,562, विज्ञान संकाय में 648 तथा वाणिज्य संकाय में 33 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >