बाइक से डिलिवरी देने जा रहा एक तस्कर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार

हरपुर थाना पुलिस ने शनिवार की संध्या अवैध शराब बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर बाइक से महुआ शराब की डिलिवरी देने जा रहे दो तस्कर को गिरफ्तार किया.

तारापुर. हरपुर थाना पुलिस ने शनिवार की संध्या अवैध शराब बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर बाइक से महुआ शराब की डिलिवरी देने जा रहे दो तस्कर को गिरफ्तार किया. उसके पास से 28 लीटर महुआ शराब भी बरामद किया गया, जबकि शराब तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया गया. इस मामले में तस्कर कंपनी पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि शराब उपलब्ध कराने वाले सुरेंद्र संथाली व बाइक मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की है. बताया जाता है कि शनिवार की संध्या पुलिस पदाधिकारी श्रीराम शर्मा पुलिस बल के साथ गश्ती पर थे. इसी दौरान सूचना मिली कि शाहपुर से हरपुर की ओर एक कारोबारी बाइक पर शराब की डिलिवरी देने जा रहा है. इसी सूचना पर पुलिस हरपुर के पास पहुंची. जहां एक बाइक सवार तेज गति से आ रहा था. बाइक सवार पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया और तलाशी लेने पर बाइक पर बंधे उजाला रंग के डिब्बे में 28 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ. इसके बाद तस्कर कंपनी पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि शराब सिपाही गांव निवासी सुरेंद्र संथाली से खरीदी है. गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. कंपनी पासवान के विरुद्ध पहले से हरपुर थाना में तीन एवं तारापुर थाना में एक केस दर्ज है. दो दिन पहले भी शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. इधर पुलिस ने शराब उपलब्ध कराने वाले सुरेंद्र संथाली एवं जब्त बाइक मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >