मायके जाने से किया मना, तो पत्नी ने पेट्रोल छिड़क कर पति को लगा दी आग

कासिम बाजार थाना क्षेत्र के कासिम बाजार मस्जिद निवासी 35 वर्षीय टोटो चालक मनीष कुमार को उसकी पत्नी ने ही शुक्रवार को पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.

मुंगेर. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के कासिम बाजार मस्जिद निवासी 35 वर्षीय टोटो चालक मनीष कुमार को उसकी पत्नी ने ही शुक्रवार को पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.

घायल मनीष ने बताया कि कि उसकी पत्नी छह माह की गर्भवती है और वह मायके जाने की जिद कर रही थी. मैंने मना किया तो हमलोगों के बीच झगड़ा हो गया. इसी दौरान मेरी पत्नी ने टोटो का बैरिंग ठीक कराने के लिए घर में रखा पेट्रोल का डिब्बा उसके ऊपर छिड़क दिया और माचिस जला कर उस पर फेंक दिया. उसका दोनों हाथ, सीना व पीठ बुरी तरह झुलस गया. उसकी मां, भाई व भगना ने कंबल से आग बुझा कर सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया. चिकित्सक के अनुसार 30 प्रतिशत झुलसा व्यक्ति फिलहाल खतरा से बाहर बताया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAUSHAN BHAGAT

RAUSHAN BHAGAT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >