पीएम मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट मामले में राजद महानगर अध्यक्ष गिरफ्तार, मुंगेर पुलिस ने मोबाइल भी किया जब्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में राजद के महानगर अध्यक्ष जुनैद मकबूर को मुंगेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पोस्ट के डिजिटल साक्ष्य के तौर पर उनका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है.

मुंगेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में राजद के महानगर अध्यक्ष जुनैद मकबूर की गिरफ्तारी हुई है. कासिम बाजार थाना पुलिस ने लिखित शिकायत और प्रारंभिक डिजिटल सत्यापन के बाद यह कार्रवाई की. पुलिस के अनुसार, जुनैद को बेलन बाजार स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया.

फेसबुक पोस्ट को लेकर दर्ज हुआ मामला

पुलिस के अनुसार, जुनैद मकबूर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ एक पोस्ट साझा किया था. इसमें लिखा गया था, “दीया जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है, हमने सुबह ही जला दिया है दीया, कोई दिक्कत किसी को.” पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट सामने आने के बाद मामले का संज्ञान लिया और इसकी जांच शुरू की.

पुलिस ने मोबाइल फोन भी किया जब्त

कासिम बाजार थाना पुलिस ने कार्रवाई के दौरान उस मोबाइल फोन को भी जब्त किया, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर पोस्ट साझा करने में किया गया था. पुलिस अब पोस्ट से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है. उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि संबंधित सामग्री का मूल स्रोत क्या था और उसे किस तरह सोशल मीडिया पर साझा किया गया.

पुलिस ने शांति और सौहार्द प्रभावित होने की आशंका जतायी

एसपी सैयद इमरान मसूद के अनुसार, प्रधानमंत्री के संबंध में की गयी कथित आपत्तिजनक पोस्ट से शांति और विधि-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी. पुलिस का कहना है कि पोस्ट को लेकर लोगों में आक्रोश की स्थिति भी बनी थी. इसी आधार पर पुलिस की ओर से कासिम बाजार थाना में मामला दर्ज कराया गया.

न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक डिजिटल सत्यापन और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जुनैद मकबूर को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है. मामले में आगे की जांच के दौरान सामने आने वाले डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >