रामपुर रेलवे कॉलोनी में 240 अवैध कब्जाधारियों को कब्जा हटाने का दिया नोटिस

जमालपुर के रामपुर रेलवे कॉलोनी में 240 अवैध कब्जाधारियों को रेलवे ने नोटिस जारी किया है। 26 अगस्त तक जमीन खाली नहीं करने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई।

जमालपुर. जमालपुर के रामपुर रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में अवैध रूप से रहने वाले 240 कब्जाधारियों को रेलवे के सक्षम अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी किया गया है. जिसे लेकर अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है. जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया है, उन लोगों में कई लोग वर्षों से अवैध रूप से रेलवे क्वार्टर में रहते हैं, तो कई लोगों ने रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में दुकान या अवैध ढांचा तैयार कर रखा है. रेलवे के अधिकारियों द्वारा इन लोगों को कहा गया है कि आगामी 26 अगस्त तक रेलवे की जमीन को खाली कर दें, अन्यथा बलपूर्वक जमीन खाली करवाया जाएगा और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

मकानों व दुकानों पर चिपकायी गयी नोटिस

रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क्स एंड कॉलोनी द्वारा जारी नोटिस को ऐसे अवैध कब्जाधारी लोगों के मकान, दुकान या ढांचे पर चिपका दिया गया है. नोटिस में कहा गया है कि रामपुर रेलवे कॉलोनी के परिसर को अवैध तरीके से आवास या व्यवसाय के उद्देश्य से उपयोग किया जा रहा है. अधिकृत जानकारी में बताया गया है कि शनिवार को अवैध रूप से रहने वाले कुछ और लोगों को नोटिस जारी किया जा रहा है.


जर्जर रेलवे आवास को घोषित किया गया है कंडम बता दें कि रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में जिस रेलवे आवास को परित्यक्त या कंडम घोषित कर दिया है, उस रेलवे क्वार्टर पर अवैध कब्जाधारी कब्जा जमा लेते हैं और वहां आराम से अपने परिवार के साथ अपना जीवन यापन करते हैं. ऐसे कब्जाधारियों को मुफ्त में आवास की सुविधा के साथ-साथ बिजली और पानी की सुविधा भी मिल जाती है. बताया जाता है कि रेलवे कॉलोनी में सैकड़ो ऐसे रेलवे क्वार्टर हैं जिस पर अवैध कब्जाधारियों ने कब्जा जमा रखा है.

रेल परिसर को अतिक्रमण से मुक्त करने की रेलवे ने शुरू किया है अभियान

अब रेलवे द्वारा ऐसे कब्जाधारियों से रेल परिसर को मुक्त करने का अभियान की घोषणा की गई है. लोगों का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई विगत में कई बार हो चुकी है, परंतु नतीजा ढाक का तीन पात निकलता है. जबकि रेलवे द्वारा जमालपुर के रामपुर कॉलोनी को मॉडल कॉलोनी घोषित किया गया है. ऐसे में अब यह देखना है कि इस बार जो अभियान चलाया जा रहा है उसका नतीजा क्या निकलता है.

रेलवे के सक्षम अधिकारी द्वारा जारी नोटिस व सड़क किनारे बनायी गयी दुकान | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय कुमार गुप्ता

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >