मौसम का बदला मिजाज, अगले दो दिनों में बारिश के साथ तापमान में कमी की संभावना

पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी और उमस के बीच रविवार को मौसम के बदले मिजाज और उत्तर की ओर से चल रही तेज ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी.

मुंगेर. पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी और उमस के बीच रविवार को मौसम के बदले मिजाज और उत्तर की ओर से चल रही तेज ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं से तापमान में कमी आयेगी.

वैसे तो रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों की सुबह विलंब से हुई. रविवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला था. आसमान में छाये हल्के बादल और उत्तर की ओर से चल रही तेज ठंडी हवाओं ने लोगों को पिछले एक सप्ताह से चल रहे भीषण गर्मी से राहत दी. हालांकि, अपराह्न 12 बजे के बाद धूप तेज हो गयी, लेकिन इसके बावजूद ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्मी का अधिक एहसास नहीं हुआ. इस कारण रविवार को शहर की सड़कों पर दोपहर के समय भी चहल-पहल देखने को मिली. वहीं शाम के समय भी ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहाना रहा. जिसका लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया. रविवार को जहां शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पूरे दिन 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलती रही. इधर, मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण शहर का तापमान गिर सकता है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

अगले पांच दिनों का तापमान

तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

27.4.2026 34 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस

28.4.2026 32 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस

29.4.2026 32 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस

30.4.2026 30 डिग्री सेल्सियस 22 डिग्री सेल्सियस

1.5.2026 32 डिग्री सेल्सियस 21 डिग्री सेल्सियस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >