जमालपुर. शुक्रवार की संध्या मौसम ने करवट बदला और आकाश में काले बादल छा गए. बिजली चमकने लगी इसके साथ ही तेज बौछार शुरू हो गयी. जिसने मौसम को सुहाना बना दिया, परंतु इस तेज बौछार ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी. वही बारिश के बीच जमालपुर में बिजली की आंखमिचौली शुरू हो गयी. जिसके कारण उपभोक्ता परेशान रहे.
शुक्रवार की संध्या आसमान में बादल छा गया और मेघ गर्जन शुरू हो गया. ऐसे में बिजली की आपूर्ति रोक दी गयी. हालांकि उपभोक्ताओं ने कहा कि जब बौछार के कारण आपूर्ति रोक दी गयी तो बारिश के दिन में तो और परेशानी बढ़ जाएगी. लोगों ने कहा कि ओपन वायर के जगह केबल लगाया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली मिल सके, परंतु शुक्रवार को न तो तेज आंधी आई और न ही तेज बारिश हुई. इसके बावजूद शहर की बिजली बंद कर दी गयी. जुबली वेल फीडर में तो रुक-रुक कर बिजली की आपूर्ति की जाती रही, परंतु जमालपुर फीडर क्षेत्र में आपूर्ति को बंद कर दिया गया.झमाझम बारिश ने आम लोगों को दी राहत, किसानों की बढ़ी परेशानी
शुक्रवार की संध्या मौसम ने करवट बदला और आकाश में काले बादल छा गए. बिजली चमकने लगी इसके साथ ही तेज बौछार शुरू हो गयी.

झमाझम बारिश ने आम लोगों को दी राहत, किसानों की बढ़ी परेशानी