रेल मंत्री ने चंडिका स्थान में की पूजा-अर्चना

गर्भगृह में प्रवेश में किया और माता चंडी की पूजा-अर्चना कर माथा टेका.

मुंगेर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अपने मुंगेर दौरा के क्रम में प्रसिद्ध शक्तिपीठ चंडिका स्थान पहुंचे. उनके साथ केंद्रीय डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री सह स्थानीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा थे. मंदिर पहुंचने पर उनका मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष डीएम अवनीश कुमार सिंह ने स्वागत किया. पंडित नंदन बाबा ने सभी को संकल्प कराया और सभी गर्भगृह में प्रवेश में किया और माता चंडी की पूजा-अर्चना कर माथा टेका. मौके पर तारापुर विधायक राजीव सिंह, चंडिका स्थान धार्मिक न्यास परिषद के सचिव सह जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ निधि, जदयू जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >