Munger, विक्रमशिला सेतु से आवागमन ठप, मुंगेर श्रीकृष्ण सेतु पर बढ़ा दबाव

विक्रमशिला सेतु से आवागमन ठप, श्रीकृष्ण सेतु पर बढ़ा दबाव

मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट,

विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन बंद होने के बाद श्रीकृष्ण सेतु पर यातायात का दबाव अचानक बढ़ गया है। भागलपुर, बांका और आसपास के इलाकों से पूर्णिया, कटिहार व कोसी-सीमांचल जाने वाले छोटे-बड़े वाहन अब मुंगेर होकर गुजर रहे हैं।

खासकर भागलपुर से सीमांचल क्षेत्र की ओर जाने वाली बसों के रूट बदलने से पुल पर सुबह-शाम लंबी कतारें लग रही हैं। इससे यात्रियों को अतिरिक्त समय लग रहा है और जाम की स्थिति भी बन रही है। शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर भी ट्रैफिक का असर साफ दिख रहा है।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने पुल पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। जवान लगातार वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने में जुटे हैं और भारी वाहनों को नियंत्रित तरीके से पास कराया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, जब तक विक्रमशिला सेतु दोबारा चालू नहीं होता, तब तक यह दबाव बना रह सकता है। ऐसे में लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >