सत्ता परिवर्तन लोकतंत्र का हिस्सा, जनता का फैसला सर्वाेपरी : संजय यादव

ये बातें झारखंड के उद्योग मंत्री सह राजद नेता संजय यादव सोमवार को तारापुर में तिलडिहा मंदिर में पूजा-अर्चना उपरांत पत्रकारों से बातचीत में कही

तारापुर. राजनीति में सत्ता परिवर्तन स्वाभाविक प्रक्रिया है. चुनाव में हार जीत-लगी रहती है और जनता ही मालिक होती है. इसलिए उसके निर्णय को स्वीकार करना चाहिए. झारखंड में सरकार स्थिर है और उसे जनता का स्पष्ट जनादेश मिला है. ये बातें झारखंड के उद्योग मंत्री सह राजद नेता संजय यादव सोमवार को तारापुर में तिलडिहा मंदिर में पूजा-अर्चना उपरांत पत्रकारों से बातचीत में कही. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और वे एक ही पाठशाला के शिष्य रहे हैं. उनके मुख्यमंत्री बनने से मुंगेर, भागलपुर, बांका समेत पूरे बिहार में विकास को गति मिलेगी. उन्होंने कहा कि बंगाल के चुनाव परिणाम अप्रत्याशित है और अंतिम नतीजे आने तक स्थिति में बदलाव संभव है. बिहार और झारखंड की राजनीतिक पृष्ठभूमि अलग-अलग है. बिहार में भाजपा नेतृत्व की सरकार बनने पर भी झारखंड सरकार को कोई खतरा नहीं है और वह अपना कार्यकाल पूरा करेगी. झारखंड में भाजपा 17 वर्षों तक सत्ता में रही, लेकिन जनता ने उसे हटाकर हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन को समर्थन दिया है. इस दौरान राजद नेता विपिन यादव, मनोज यादव, राजसेन यादव सहित छात्र राजद के कई नेताओं ने उनका स्वागत किया. इधर, वे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लखनपुर स्थित आवास पहुंचकर उनके पिता व पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि शकुनी चौधरी उनके अभिभावक हैं और राजनीति की उनकी शुरुआत भी यहीं से हुई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों दल अलग-अलग हैं, लेकिन आपसी संबंध पुराने और पारिवारिक है. मौके पर समाजसेवी विपिन कुमार यादव, मुखिया किसलय कुमार, मनोज यादव तथा राजद नेता मंटू यादव भी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >