मुंगेर विश्वविद्यालय : कल से दोबारा खुलेगा स्नातक सेमेस्टर-2, 3 और 5 में नामांकन के लिए पोर्टल

मुंगेर विश्वविद्यालय अपने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-2, सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-4 व सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन के लिए सोमवार 4 मई से दोबारा पोर्टल खोल रहा है

मुंगेर.

मुंगेर विश्वविद्यालय अपने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-2, सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-4 व सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन के लिए सोमवार 4 मई से दोबारा पोर्टल खोल रहा है. जिसके लिए विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार स्नातक सेमेस्टर-2, 3 और 5 में नामांकन के लिए 4 से 9 मई तक पोर्टल खोला जायेगा. इस दौरान वैसे विद्यार्थी, जो अबतक संबंधित सत्र में नामांकन नहीं ले पाये थे. वैसे विद्यार्थी अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराते हुए नामांकन करा सकते हैं. वही नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने पोर्टल पर हस्ताक्षर और फोटो अपलोड करना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनका नामांकन रद्द माना जायेगा. इसके अतिरिक्त स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन के लिये सेमेस्टर-1 व 2 को मिलाकर कुल 28 क्रेडिट होना अनिवार्य होगा. जबकि सेमेस्टर-5 में नामांकन के लिए सेमेस्टर-1,2,3 व 4 को मिलाकर कुल 68 क्रेडिट होना अनिवार्य होगा. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार नामांकन के बाद सभी कोटि की छात्रा सहित एससी-एसटी कोटि के छात्र-छात्राओें को शून्य पेमेंट भुगतान को वेरिफाय करना अनिवार्य होगा, अन्यथा ऐसे विद्यार्थियों का नामांकन रद्द माना जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >