खड़गपुर में गहराया एलपीजी संकट, एजेंसी गोदाम पर उमड़ी भीड़

ब्रह्मशिला गैस एजेंसी गोदाम पर गैस सिलिंडर लेने के लिए सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गयीं. सुबह से ही एजेंसी गोदाम पर सैकड़ों की संख्या में लोग सिलिंडर लेने के लिए जुट गये

हवेली

खड़गपुर

. अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के असर के बीच रसोई गैस आपूर्ति पर पड़ रहे प्रभाव का नजारा शनिवार को हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र में देखने को मिला. ब्रह्मशिला गैस एजेंसी गोदाम पर गैस सिलिंडर लेने के लिए सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गयीं. सुबह से ही एजेंसी गोदाम पर सैकड़ों की संख्या में लोग सिलिंडर लेने के लिए जुट गये. स्थिति इतनी विकट हो गयी कि तीन घंटे से अधिक समय तक लाइन में खड़े रहने के बावजूद कई उपभोक्ताओं को बिना सिलिंडर लिये ही लौटना पड़ा. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस बल को तैनात किया गया, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्था पूरी तरह संभल नहीं सकी.

स्थानीय लोगों का कहना है कि एजेंसी की ओर से होम डिलीवरी सेवा लगभग बंद कर दी गयी है. डीएससी नंबर आने के बावजूद गैस घर तक नहीं पहुंचाई जा रही, जिससे लोगों को एजेंसी गोदाम पर आकर सिलिंडर लेना पड़ रहा है और भीड़ बढ़ रही है. उपभोक्ताओं ने मांग की कि होम डिलीवरी व्यवस्था को सुचारू कर दिया जाये, तो इस समस्या में काफी हद तक सुधार हो सकता है. एजेंसी की प्रोपराइटर शर्मिला देवी ने बताया कि गैस की आपूर्ति नहीं हुई है. गोदाम में केवल 200 सिलिंडर ही उपलब्ध थे, जो दोपहर से पहले ही समाप्त हो गए. उन्होंने कहा कि जब तक आपूर्ति सामान्य नहीं होती, तब तक होम डिलीवरी में भी दिक्कतें बनी रहेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >