घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

खड़गपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर घर में घुसकर महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने व मारपीट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है

हवेली खड़गपुर.

खड़गपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर घर में घुसकर महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने व मारपीट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस संबंध में पीड़िता महिला ने खड़गपुर थाना में आवेदन देकर बताया है कि रजनीश कुमार मेरे घर में घुस गये व गाली गलौज करते हुए मारपीट व छेड़खानी की. जब मैंने शोर मचाया तो आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर वह अपना मोबाइल छोड़कर मेरा मोबाइल लेकर भाग गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि के आवेदन के आधार पर रजनीश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >