ऑपरेशन मुस्कान के तहत 78 लोगों को गुम मोबाइल बरामद कर पुलिस ने सौंपा

ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने 78 लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें सौंपे

मुंगेर. ऑपरेशन मुस्कान के तहत सोमवार को मुंगेर पुलिस ने 78 लोगों को उसके गुम हुए मोबाइल को खोज कर उपलब्ध कराया. मोबाइल मिलने के बाद पुलिस ऑफिस में मौजूद मोबाइल धारकों के चेहने पर एक अलग की मुस्कान था. गुम मोबाइल पाने वालों ने कहा कि पुलिस ने उनलोगों ने दुर्गापूजा का उपहार दिया है. बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा एक विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत मुंगेर जिले के विभिन्न थाना द्वारा थाना स्तर पर गुम हुए मोबाइल को बरामद कर उसे लौटाने का काम किया जा रहा है. सोमवार को एसपी कार्यालय में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने 78 लोगों को उनका गुम हुआ मोबाइल ढूढ़ कर उपलब्ध कराया. एसपी ने बताया कि अब तक मुंगेर पुलिस द्वारा लगभग 250 से ज्यादा गुम हुए मोबाइल को ढूढ़कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >