पुलिस ने छह शराबियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर समकालीन अभियान जारी

तारापुर. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाये जा रहे समकालीन अभियान के तहत हरपुर थाना पुलिस ने बुधवार की देर रात थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान शराब के नशे में धुत आधे दर्जन शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. पुलिस ने होली त्योहार को देखते हुए यह कार्रवाई की है. हरपुर थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने बेलबिहमा गांव से कंपनी यादव, सरौना गांव से लक्ष्मी मांझी एवं रामस्वरूप मांझी, दुरमट्टा गांव से प्रह्लाद, जमुई जिला के झाझा थाना क्षेत्र के पैरगाहा गांव निवासी मुकेश पंडित को चंदुकी गांव से गिरफ्तार किया गया. जबकि बेलबिहमा शिव मंदिर के समीप से संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बिराजपुर निवासी अनिल यादव के पुत्र सोनू कुमार को भी शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया. सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया. जहां मेडिकल जांच के उपरांत शराब सेवन की पुष्टि हुई. इसके बाद सभी आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर लगातार समकालीन अभियान जारी रहेगा. शराब सेवन एवं तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. विदित हो कि पुलिस सिर्फ शराबी को पकड़कर अपनी उपलब्धि मान रही है. हालांकि जो शराबी पकड़े गये, उसने शराब कहां से लाकर सेवन किया, उसके विरुद्ध कार्रवाई नहीं की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >