जमालपुर. सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री का शपथ लेते ही भाजपा की प्रखंड व नगर इकाई द्वारा संयुक्त रूप से बुधवार को जुबली वेल चौक पर जश्न मनाया गया. जिसका नेतृत्व भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष मनीष गोस्वामी व नगर अध्यक्ष पूर्वी वीरेंद्र कुमार गुप्ता और पश्चिमी शंकर कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता डंके बजाते हुए चौक पर एकत्रित हुए और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर तथा मिठाइयां खिलाकर बधाई दी. नेताओं ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद लगभग 75 वर्षों के उपरांत आजादी के बाद पहली बार बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बना है. मौके पर राजीव सिंह, राकेश कुमार सिंह, उत्तम सिन्हा, टिमटिम कुमार ,जानकी कुमारी, प्रेम शंकर पाठक, युवराज कुमार, विकास भारद्वाज, निशितोष कुमार निशु, दीपक यादव, प्रहलाद घोष, डॉ अनिल कुमार, रवि पासवान सहित दर्जनों भाजपाई मौजूद थे.
जमालपुर में सम्राट के सीएम का शपथ लेते ही भाजपाइयों ने मनाया जश्न
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री का शपथ लेते ही भाजपा की प्रखंड व नगर इकाई द्वारा संयुक्त रूप से बुधवार को जुबली वेल चौक पर जश्न मनाया गया.
