पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक का पुतला दहन आज

जमालपुर कारखाना के पीडब्ल्यूआई कर्मचारियों के सामूहिक स्थानांतरण पर रोक लगाने और कारखाना में व्याप्त अनियमितता के विरोध में जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है.

जमालपुर. जमालपुर कारखाना के पीडब्ल्यूआई कर्मचारियों के सामूहिक स्थानांतरण पर रोक लगाने और कारखाना में व्याप्त अनियमितता के विरोध में जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है. मोर्चा के मीडिया प्रभारी मनोज क्रांति ने बताया कि इन्हीं सब मामलों को लेकर 16 अप्रैल गुरुवार को जुबली वेल चौक पर पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक का पुतला दहन किया जायेगा. ———————– आज मनाया जायेगा डॉ अंबेडकर की जयंती समारोह जमालपुर. ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन कारखाना शाखा जमालपुर के तत्वावधान में गुरुवार को यूनियन कार्यालय में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जायेगा. मीडिया प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पूर्वाह्न 11 से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य कारखाना प्रबंधक विनय प्रसाद वर्णवाल करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >