रात में जमालपुर स्टेशन पर उतरने वाले अपनी सवारी की व्यवस्था स्वयं करें

स्टैंड में लगे 50 से अधिक ऑटो में से कोई मुंगेर आने को नहीं हुए तैयार, परेशान रहे यात्री

मुंगेर. रात में जमालपुर स्टेशन पर उतरने वाले यात्री कृपया ध्यान दें, अपने गंतव्य तक जाने के लिए स्वयं वाहनों की व्यवस्था करें. क्योंकि रेलवे वाहन पड़ाव पर ऑटो चालकों की मनमानी देर शाम होते ही प्रारंभ हो जाती है. इसका दंश रविवार की रात हावड़ा- जमालपुर कविगुरु ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को झेलना पड़ा. बताया जाता है कि रविवार की रात लगभग 9:30 बजे अप हावड़ा-जमालपुर कविगुरु एक्सप्रेस ट्रेन जमालपुर रेलवे स्टेशन पहुंची. इससे 300 से करीब यात्री यहां उतरे और सवारी वाहन पकड़ने के लिए जमालपुर रेलवे वाहन पड़ाव पहुंचे. वहां पर 50 से अधिक ऑटो था, लेकिन आधे से अधिक ऑटो में चालक ही नहीं थे. जो चालक ऑटो पर मौजूद थे, वह भी बिना ऑटो रिजर्व किये जाने को तैयार नहीं था. कुछ यात्री जो एक परिवार के थे उन्होंने कुछ ऑटो को ऊंचे दर पर रिजर्व कर अपनी यात्रा शुरू की. लेकिन मुंगेर आने के लिए एक भी ऑटो चालक तैयार नहीं हो रहे थे. जबकि स्टेशन गेट से लेकर जुबली बेल चौक तक ई-रिक्शा कतारबद्ध थी. पर चालक सिर्फ लोकल यात्री को बैठा रहे थे. सैकड़ों यात्री स्टेशन से लेकर जुबली बेल चौक तक मुंगेर स्टेशन आने के लिए सड़कों पर परेशान थे. जबकि स्टेशन के मुख्य गेट पर पुलिस की गाड़ी लगी थी. लेकिन पुलिस ने भी कोई संज्ञान नहीं लिया. जैसे-तैसे लोग अपने-अपने गंतव्य तक विलंब से पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >