पीजी सेमेस्टर-3 के विज्ञान व वाणिज्य संकाय का रिजल्ट जारी

परीक्षा विभाग ने जारी कर दी है सूचना

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 के विज्ञान व वाणिज्य संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसके लिए परीक्षा विभाग ने सूचना भी जारी कर दी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि आरडी एंड डीजे कॉलेज पीजी सेंटर के विज्ञान संकाय में कुल 147 परीक्षार्थियों में 124 उत्तीर्ण, 20 प्रमोटेड तथा 3 परीक्षार्थी फेल हुए. विश्वविद्यालय के पीजी विज्ञान विभाग में कुल 88 परीक्षार्थियों में 68 परीक्षार्थी उत्तीर्ण, 19 प्रमोटेड तथा एक परीक्षार्थी फेल हुए हैं. कोसी कॉलेज, खगड़िया पीजी सेंटर के विज्ञान संकाय में कुल 9 परीक्षार्थियों में 5 उत्तीर्ण तथा 4 परीक्षार्थी प्रमोटेड हुए हैं. केएसएस कॉलेज, लखीसराय पीजी सेंटर के विज्ञान संकाय में कुल 30 परीक्षार्थियों में 28 परीक्षार्थी उत्तीर्ण, एक प्रमोटेड तथा एक परीक्षार्थी फेल हुए हैं. वहीं वाणिज्य संकाय में आरडी एंड डीजे कॉलेज पीजी सेंटर के वाणिज्य संकाय में कुल 37 परीक्षार्थियों में 33 परीक्षार्थी उत्तीर्ण तथा 4 प्रमोटेड हुए.हैं जबकि विश्वविद्यालय के वाणिज्य पीजी विभाग में कुल 8 परीक्षार्थियों में 7 उत्तीर्ण तथा एक परीक्षार्थी फेल हुए. वहीं एसकेआर कॉलेज, बरबीधा पीजी सेंटर के वाणिज्य संकाय में कुल 10 परीक्षार्थियों में सभी 10 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सभी संकायों का टीआर संबंधित पीजी सेंटर व पीजी विभाग को भेज दिया गया है. जबकि रिजल्ट के वेब कॉपी को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है, जहां से विद्यार्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >