पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिये सोमवार तक बढ़ी अवधि, बुधवार को जारी होगा दूसरा मैरिट लिस्ट

एमयू द्वारा अपने 20 पीजी विभाग व 6 पीजी सेंटर में सत्र 2024-28 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर पहली मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया 27 अगस्त से आरंभ की गयी है.

प्रतिनिधि, मुंगेर. एमयू द्वारा अपने 20 पीजी विभाग व 6 पीजी सेंटर में सत्र 2024-28 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर पहली मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया 27 अगस्त से आरंभ की गयी है. इसमें चयनित कुल 3,242 विद्यार्थियों को नामांकन के लिये 31 अगस्त तक का समय दिया गया था. जिसे अब सोमवार 2 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-1 के लिये पहली मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थी 2 सितंबर तक अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराते हुए नामांकन ले सकते हैं. वहीं सोमवार को दस्तावेज सत्यापन कराने वाले विद्यार्थियों को मंगलवार तक ऑनलाइन नामांकन शुल्क भरने का मौका दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि इसके बाद बुधवार 3 सितंबर को विश्वविद्यालय द्वारा पीजी सेमेस्टर-1 के लिये दूसरी मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. जिससे संबंधित सूचनाएं मंगलवार तक जारी कर दी जायेगी. इधर, पहले मैरिट लिस्ट में चयनित कुल 3,242 विद्यार्थियों में अबतक कुल 1,721 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 1,319 विज्ञान संकाय में 251 तथा वाणिज्य संकाय में 151 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >