सदर अस्पताल के ओपीडी में अब मरीजों को मिल रही डिजिटल पर्ची

सदर अस्पताल के ओपीडी में अब मरीजों को हाथ से लिखे पर्ची की जगह पूरी तरह डिजिटल पर्ची मिल रही है.

मुंगेर. सदर अस्पताल के ओपीडी में अब मरीजों को हाथ से लिखे पर्ची की जगह पूरी तरह डिजिटल पर्ची मिल रही है. जिसमें मरीजों के लिए कई प्रकार की जानकारी के साथ चिकित्सीय परामर्श में लगने वाला संभावित समय तक अंकित है. जिससे मरीजों को ओपीडी में इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है. सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि सदर अस्पताल सहित जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर अब मरीजों को पॉश प्रिंटर द्वारा डिजिटल पर्ची दी जा रही है. इस पर्ची में टोकन संख्या नंबर के साथ मरीज का आभा आईडी, मरीज का नाम, ओपीडी विभाग, चिकित्सक का नाम, कमरा नंबर अंकित होता है. उन्होंने बताया कि इस डिजिटल पर्ची में मरीजों को चिकित्सीय परामर्श के लिए लगने वाला संभावित समय तक अंकित होता है. जिससे मरीज उस संभावित समय के अनुसार इंतजार कर अपना इलाज करा सकते हैं. इससे मरीजों को बिना किसी जानकारी के इंतजार करने से छुटकारा मिलेगा. इसके अतिरिक्त पर्ची में चिकित्सीय परामर्श के पूर्व वाइटल जांच कराने तक की जानकारी अंकित होती है, जिससे मरीज पर्ची कटाने के बाद आगे की प्रक्रिया से अवगत हो सकते हैं. साथ ही अंकित अपने आभा आईडी से मरीज बाद में भी अपने मोबाइल पर अपना चिकित्सीय परामर्श के साथ चलने वाले दवाओं की जानकारी आभा एप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >