मुंगेर
मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 व 2 सहित बैकलॉग के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म 20 मई बुधवार से भराया जायेगा. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार स्नातक पार्ट-1 व 2 के विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 20 से 25 मई तक का समय दिया गया है. जबकि 26 और 27 मई को 100 रूपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. इसमें बिना विलंब शुल्क जहां विद्यार्थियों को 500 रूपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा. वहीं विलंब शुल्क के साथ 600 रूपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा. परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. साथ ही परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान विद्यार्थियों को पोर्टल पर अपना फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करना होगा.स्नातक पार्ट-1 व 2 का कल से भराया जायेगा परीक्षा फॉर्म
विलंब शुल्क के साथ 600 रूपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा.
