मुंगेर : सदर अस्पताल मुंगेर में आज मरीजों के लिए विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवा उपलब्ध रहेगी. अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा कुछ विभागों में शाम 4 बजे से 6 बजे तक चिकित्सक मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं पीकू वार्ड, एसएनसीयू, इमरजेंसी, आईसीयू और प्रसव केंद्र में भी डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है.
किस विभाग में कौन डॉक्टर
- फिजिशियन: डॉ हर्षवर्धन सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक तथा डॉ प्रमिला शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों को देखेंगी.
- हड्डी रोग: डॉ हिमांशु सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक उपलब्ध रहेंगे.
- नेत्र व ईएनटी: डॉ किष्टो सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों का इलाज करेंगे.
- दंत विभाग: डॉ रौनक सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक उपलब्ध रहेंगे.
- महिला रोग विभाग: डॉ अर्चना सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों को देखेंगी.
पीकू, एसएनसीयू और इमरजेंसी की व्यवस्था
पीकू वार्ड और एसएनसीयू में डॉ शशांक कुमार सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे. इमरजेंसी और आईसीयू में डॉ बीएन सिंह सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक तैनात रहेंगे.
प्रसव केंद्र में डॉ नेहा सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक सेवाएं देंगी. वहीं भर्ती मरीजों के वार्ड राउंड के लिए डॉ राजीव लोचन की ड्यूटी सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक लगाई गई है.
