पुलिस ने स्मैक, नगद व वाहन को किया जब्त, इस धंधे से जुड़े कारोबारी की गिरफ्तारी करने में जुटी हवेली खड़गपुर ——————————– बिहार में शराबबंदी के बाद अब लोग सूखा नशा की ओर अग्रसर हैं और तरह-तरह के सूखे नशा का सेवन कर रहे हैं. खासकर स्मैक की गिरफ्त में आज के युवा ज्यादा शामिल हो चुके हैं. रविवार को खड़गपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम अजीमगंज स्थित निबंधन कार्यालय के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन धंधेबाज को छह ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया. जबकि एक लग्जरी वाहन समेत 1.25 लाख रुपये भी बरामद किये. खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि स्मैक धंधेबाज नगर के पश्चिम अजीमगंज स्थित हनुमान मंदिर के समीप स्मैक की डिलेवरी देने के लिए चार पहिया वाहन से पहुंचे हैं. इसी सूचना पर एसआई संजीव कुमार के नेतृत्व में एएसआई मनोज कुमार सिंह सहित पुलिसबल सादे वर्दी में कार्रवाई की और मौके से तीन धंधेबाज को धर दबोचा. तलाशी लेने पर 6 ग्राम स्मैक, तीन मोबाइल तथा लगभग डेढ़ लाख रुपए कैश बरामद किये गये. गिरफ्तार धंधेबाज भैया राम टोला निवासी नंदलाल यादव का पुत्र कुंदन कुमार, स्व. नंद कुमार यादव का पुत्र दयाल कुमार और रानीसागर निवासी मोतीलाल मंडल उर्फ मनेश्वर मंडल का पुत्र अरुण कुमार है. तीनों के पास से 19820 रुपये बरामद किये गये. जबकि तीनों की निशानदेही पर इंडिगो चार पहिया वाहन, जिसे स्मैक के धंधे के लिए प्रयोग किया जाता था. उसकी तलाशी लेने पर डेशबोर्ड से लगभग एक लाख रुपए बरामद किये गये. थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों गिरफ्तार धंधेबाज ने पूछताछ के क्रम में बताया कि वह भागलपुर से स्मैक लाकर खड़गपुर सहित अन्य जगहों पर इसकी बिक्री करता है. इधर गिरफ्तार धंधेबाजों ने पूछताछ में पुलिस को स्मैक तस्करी और धंधे में लिप्त सफेदपोश और मुख्य सरगना के बारे में भी जानकारी दी है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
स्मैक की डिलेवरी करने पहुंचे तीन धंधेबाज धराया, इंडिगो वाहन से एक लाख नगद बरामद
खड़गपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम अजीमगंज स्थित निबंधन कार्यालय के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन धंधेबाज को छह ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया.
