विकासात्मक योजनाओं के नियमित समीक्षा के साथ अधिकारी करें स्थल निरीक्षण : आयुक्त

प्रमंडलीय सभागार में शुक्रवार को प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन में समन्वय स्थापित करने को लेकर सभी अधिकारियों के साथ बैठक की.

मुंगेर. प्रमंडलीय सभागार में शुक्रवार को प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन में समन्वय स्थापित करने को लेकर सभी अधिकारियों के साथ बैठक की. जहां सभी विभागों के अधिकारी सहित आयुक्त के सचिव सुधीर कुमार थे. समीक्षा के क्रम में सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित विकासात्मक योजनाओं के अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन से आयुक्त को अवगत कराया. कृषि विभाग के समीक्षा के क्रम में आयुक्त ने उर्वरक कालाबाजारी/छापामारी पर कृत कार्रवाई के संबंध में प्रतिवेदन देने व नियमित छापेमारी कराने का निर्देश दिया गया. आयुक्त ने निर्देशित किया कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को योग्य लाभुकों तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास करें. गेहूं अधिप्राप्ति की समीक्षोपरांत भुगतान का प्रतिशत कम रहने पर उसे नियमानुसार 100 प्रतिशत कराने का निर्देश दिया. आयुक्त ने पंचायती राज विभाग के समीक्षा के क्रम में पंचायत सरकार भवन निर्माण की अपूर्ण योजनाओं को मानकों व गुणवत्ता अनुपालन सहित ससमय पूर्ण कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया. उन्होंने समीक्षा के क्रम में सभी पदाधिकारियों को अपने संबंधित विभागों का नियमित समीक्षा करने, स्थल निरीक्षण करते हुए प्रतिवेदन देने, समीक्षा के क्रम में पाये गये त्रुटि का निराकरण कराने व कार्य में रुचि न लेने वाले संबंधित पदाधिकारियों से कारण पृच्छा करते हुए योजनाओं को सफल संचालन व अपूर्ण योजनाओं को ससमय, गुणवत्ता एवं मानकों के अनुपालन सहित पूर्ण कराने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >