एनएसएस कॉर्डिनेटर डाॅ मुनींद्र सिंह करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

25 और 26 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित होगा राष्ट्रीय सेवा योजना सम्मेलन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के एनएसएस कॉर्डिनेटर डाॅ मुनींद्र कुमार सिंह 25 और 26 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना सम्मेलन में बिहार का नेतृत्व करेंगे. इसे लेकर कुलपति प्रो संजय कुमार तथा कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने बधाई दी. एनएसएस कॉर्डिनेटर ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना निदेशालय, नई दिल्ली और क्षेत्रीय निदेशालय पटना द्वारा 25 और 26 अप्रैल को नई दिल्ली में राष्ट्रीय सेवा योजना सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसमें भाग लेने के लिए मंत्रालय द्वारा बिहार से उनका चयन किया गया है. दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में राष्ट्रीय सेवा योजना गतिविधियों के स्वरूप में बदलाव, मेरा भारत और विकसित भारत में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के विकास पर चर्चा की जायेगी. इसमें देश के विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों की भूमिका को संक्षिप्त रूप में पीपीटी द्वारा प्रस्तुत किया जाना है. कुलपति ने हर्ष प्रकट करते कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है. इस सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर पर एमयू के एनएसएस गतिविधियों की चर्चा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >