अब 26 अप्रैल तक स्नातक पार्ट-3 में लें नामांकन

अबतक कुल 7,831 विद्यार्थियों ने लिया है नामांकन

मुंगेर. एमयू ने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 में नामांकन की प्रक्रिया 16 अप्रैल से आरंभ है. इसमें अबतक कुल 7,831 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 में नामांकन को लेकर पार्ट-2 के पास व प्रमोटेड विद्यार्थियों को 26 अप्रैल तक का समय दिया गया है. नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 7,831 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. इसमें कला संकाय में 6,810 तथा विज्ञान संकाय में 905 तथा वाणिज्य संकाय में 116 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.

आज खुलेंगे एमयू मुख्यालय व कॉलेज

मुंगेर. एमयू मुख्यालय के कार्यालय व कॉलेज बुधवार को वीर कुंवर सिंह जयंती अवकाश के बाद गुरुवार को खुलेंगे. बता दें कि राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार 23 अप्रैल बुधवार को वीर कुंवर सिंह जयंती को लेकर अवकाश रहा. इस दौरान एमयू मुख्यालय के कार्यालय व सभी कॉलेज बंद रहे. इसके बाद 24 अप्रैल गुरुवार से विश्वविद्यालय व कॉलेज सुचारू रूप से खुलेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >