3 मई से निशांत कुमार करेंगे बिहार यात्रा

पटना में जदयू के प्रखंड अध्यक्षों व जिलाध्यक्षों की बैठक के बाद जमालपुर के प्रखंड अध्यक्ष मुनीलाल मंडल ने निशांत कुमार को जदयू के भविष्य का नेता बताया.

जमालपुर. पटना में जदयू के प्रखंड अध्यक्षों व जिलाध्यक्षों की बैठक के बाद जमालपुर के प्रखंड अध्यक्ष मुनीलाल मंडल ने निशांत कुमार को जदयू के भविष्य का नेता बताया. साथ ही कहा कि निशांत कुमार 3 मई से पूरे बिहार की यात्रा पर निकलेंगे. इस दौरान वे पंचायत प्रखंड और जिला स्तर के पार्टी पदाधिकारी से मिलेंगे. साथ ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहते हुए उनके पिता द्वारा किये गये विकास कार्यों का जायजा लेंगे. उन्होंने बताया कि वे पूर्वी चंपारण मोतिहारी की धरती से वह अपनी यात्रा आरंभ करेंगे. जिसमें वे मुंगेर भी आयेंगे.

————–

प्याऊ की टोटी व बिजली तार की चोरी

जमालपुर. काली पहाड़ी के प्याऊ की टोटी को कुछ असामाजिक तत्वों ने शनिवार की देर रात्रि क्षतिग्रस्त कर फेंक दिया. इस कारण मॉर्निंग वॉक करने पहुंचने वाले और मंदिरों में पूजा करने जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ गयी है. काली पहाड़ी की चोटी पर स्थित माता यमला काली मंदिर के पुजारी अमित झा ने बताया कि प्याऊ के दोनों टोटी को अज्ञात लोगों ने काट कर फेंक दिया. उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले भी काली पहाड़ी के नीचे मंदिर वाली बोरिंग के पैनल बोर्ड के तार को भी काटकर चोरी कर ली गयी थी. इससे लोगों को परेशानी हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >