सात माह पहले हुई थी शादी, मुंगेर में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर से की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newly Married Woman Death : बरियारपुर थाना क्षेत्र के काजीचक गांव में एक नवविवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला. मृतका के मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Newly Married Woman Death : बरियारपुर थाना क्षेत्र के काजीचक गांव में बुधवार को एक नवविवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला. मृतका की पहचान भागलपुर के बरारी निवासी प्रिया कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी नवंबर 2025 में हुई थी. घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

ससुराल में फंदे से लटका मिला शव

जानकारी के अनुसार बरियारपुर थाना क्षेत्र के काजीचक गांव में नवविवाहिता प्रिया कुमारी ने घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

सात माह पहले हुई थी शादी

बताया गया कि भागलपुर के बरारी निवासी बलवीर यादव ने अपनी स्नातक पास पुत्री प्रिया कुमारी की शादी 24 नवंबर 2025 को काजीचक गांव निवासी महेश यादव के पुत्र रामू यादव से की थी. रामू यादव वाहन चालक का काम करता है. करीब छह दिन पहले प्रिया मायके से वापस ससुराल लौटी थी.

पति पर प्रताड़ना का आरोप

मृतका के मौसेरे भाई सोनू कुमार ने आरोप लगाया कि रामू यादव अक्सर प्रिया के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था तथा उसे बदनाम करने की धमकी भी देता था. परिजनों का आरोप है कि मंगलवार रात भी पति फोन पर उससे अभद्र व्यवहार कर रहा था. इसी मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर प्रिया ने देर रात फंदा लगाकर अपनी जान दे दी.

मायके पक्ष में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के माता-पिता और अन्य परिजन काजीचक गांव पहुंचे. बेटी का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. शादी को अभी महज सात माह ही हुए थे और प्रिया की कोई संतान नहीं थी.

पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच

बरियारपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

संजीव कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बरियारपुर (भागलपुर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >