खुशखबरी : मुंगेर से पूर्णिया, नवादा, जमुई के लिए चलेंगी नयी सेमी डीलक्स बसें

मुंगेर से बस के माध्यम से अपनी यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर काफी राहत प्रदान करने वाली है.

मुंगेर. मुंगेर से बस के माध्यम से अपनी यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर काफी राहत प्रदान करने वाली है. क्योंकि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से मुंगेर बस डीपो को छह नयी सेमी डीलक्स बसें शनिवार को उपलब्ध करायी गयी है. इसके परिचालन के लिए जहां रूट तय कर ली गयी है, वहीं बस के खुलने का भी समय निर्धारित कर लिया गया है. इन बसों को पूर्णिया, नवादा व जमुई मार्ग में चलाया जायेगा. बताया जाता है कि शनिवार ��ो सभी छह बसें मुंगेर बस डीपो पहुंच गयी है. इन सेमी डीलक्स बसों का परिचालन जिन मार्गों में होगा, उस मार्ग का रोड परमिट प्राप्त करने के लिए संबंधित विभाग में आवेदन किया गया है. संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि सोमवार तक रोड परमिट मिल जायेगा और मंगलवार से छह मार्गों के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया जायेगा. मुंगेर बस डीपो अधीक्षक विजय कुमार के अनुसार जो छह नयी सेमी डीलक्स बसें मिली है, उसमें मुंगेर से पूर्णिया के लिए सुबह 5:45 बजे, पूर्णिया से मुंगेर के लिए अपराह्न 1:45 बजे, मुंगेर से नवादा सुबह 5:30 बजे, नवादा से मुंगेर अपराह्न 1:20 बजे बस का परिचालन होगा. इसके साथ ही मुंगेर से सुपौल, मुंगेर से चकाई वाया जमुई के लिए चलेगी. मिली जानकारी के अनुसार जो बस मिली है, वह काफी आरामदायक है, जो यात्रियों की यात्रा को सुखद बनायेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >