बिहार सरकार की बड़ी सौगात, एडमिट कार्ड दिखाते ही बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

NEET Exam 2026: नीट परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए किराये की चिंता नहीं करनी होगी. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने परीक्षार्थियों के लिए बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है.

मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट

NEET Exam 2026: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने बड़ी घोषणा की है. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें यात्रा के दौरान केवल अपना नीट एडमिट कार्ड या संबंधित पहचान पत्र दिखाना होगा. इस निर्णय से हजारों परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

एडमिट कार्ड दिखाइए और मुफ्त सफर कीजिए

मुंगेर डिपो के डिपो अधीक्षक संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से संचालित सभी निर्धारित रूटों पर चलने वाली बसों में नीट परीक्षार्थियों को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी. बस में यात्रा के दौरान अभ्यर्थियों को अपना नीट एडमिट कार्ड अथवा अन्य मान्य पहचान पत्र दिखाना होगा.

उन्होंने बताया कि कई परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. ऐसे में आर्थिक बोझ कम करने और समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है.

यह भी पढ़ें: Bihar Township Land Ban: जमीन बेचनी है तो मत घबराइए, बंदी के बीच अब आवास बोर्ड खरीदेगा आपकी जमीन

NEET Exam 2026: बस कर्मियों को भी दिए गए विशेष निर्देश

डिपो अधीक्षक ने बताया कि निगम के सभी बस चालकों और कर्मियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं. ताकि परीक्षा के दिन किसी भी परीक्षार्थी को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो. साथ ही परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे समय से पहले बस स्टैंड पहुंचें और अपने साथ एडमिट कार्ड अवश्य रखें.

यह भी पढे़ं: बिहार: कौन हैं IAS योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा? जिनके ठिकानों पर SVU ने की बड़ी छापेमारी

मुंगेर में बनाए गए हैं तीन परीक्षा केंद्र

नीट परीक्षा को लेकर मुंगेर जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इनमें राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मुंगेर, बैजनाथ राजकीय बालिका प्लस टू विद्यालय तथा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जमालपुर शामिल हैं. इन केंद्रों पर रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी.

नीट परीक्षा को देखते हुए परिवहन निगम की यह पहल छात्रों के लिए बड़ी सहूलियत साबित हो सकती है. इससे दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में मदद मिलेगी.

यह भी पढे़ं: बिहार: अब हेलीकॉप्टर से पहुंच सकेंगे वाल्मीकिनगर, VTR को मिलेगा हेली टूरिज्म का नया पंख

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >