मुंगेर में MY Bharat कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जन औषधि केंद्र का किया भ्रमण

MY Bharat Program Munger: MY Bharat कार्यक्रम के तहत युवाओं ने मुंगेर सदर अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र का भ्रमण कर सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की जानकारी प्राप्त की.

मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट:

MY Bharat Program Munger: भारत सरकार की युवा पहल MY Bharat (मेरा युवा भारत) के तहत गुरुवार को युवाओं के एक दल ने मुंगेर सदर अस्पताल स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का भ्रमण किया. इस दौरान युवाओं को जन औषधि योजना, जेनेरिक दवाओं की गुणवत्ता और आम लोगों को मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई.

जिला युवा अधिकारी मयंक ने बताया कि MY Bharat कार्यक्रम का उद्देश्य 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव का वाहक बनाना है. इसी कड़ी में युवाओं को किफायती स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करने के लिए जन औषधि केंद्र का परिभ्रमण कराया गया, ताकि वे समाज के उन लोगों तक भी योजना की जानकारी पहुंचा सकें जो अभी इससे अनभिज्ञ हैं.

जेनेरिक दवाओं की गुणवत्ता को समझा

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के जमीनी क्रियान्वयन को करीब से समझा. स्वस्थ भारत अभियान से जुड़े कुमार कृष्णन ने बताया कि यह योजना भारत सरकार के फार्मास्यूटिकल्स विभाग द्वारा संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराना है.

सस्ती दवा भी उतनी ही प्रभावी

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के संचालक राकेश कुमार ने कहा कि लोगों में यह भ्रांति है कि सस्ती दवाएं कम प्रभावी होती हैं, जबकि जन औषधि केंद्रों पर उपलब्ध दवाएं गुणवत्ता और प्रभावशीलता के मामले में ब्रांडेड दवाओं के समान होती हैं.

उन्होंने बताया कि इन दवाओं का निर्माण विश्व स्वास्थ्य संगठन के गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (GMP) मानकों के अनुरूप किया जाता है तथा कड़े गुणवत्ता परीक्षणों के बाद ही बाजार में उपलब्ध कराया जाता है.

दवा आपूर्ति और बिलिंग प्रक्रिया की दी जानकारी

फार्मासिस्ट ललित ने पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से युवाओं को दवाओं की आपूर्ति, भंडारण, बिलिंग व्यवस्था तथा व्हाट्सएप समूह के जरिए ग्राहकों तक जानकारी पहुंचाने की प्रक्रिया से अवगत कराया.

कार्यक्रम में गोविंद, रघुवर नारायण सिंह, सूरज, कुणाल कुमार, अंकित कुमार, अपराजिता कुमारी, मोनिका कुमारी सहित अन्य युवा उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >