बिना रजिस्ट्रेशन फर्राटा भर रही नप की गाड़ियां, परिवहन विभाग को लग रहा राजस्व का चुना

बिना रजिस्ट्रेशन फर्राटा भर रही नप की गाड़ियां, परिवहन विभाग को लग रहा राजस्व का चुना

नप की गाड़ियों से दुर्घटना होती है तो नहीं मिलेगा क्लेम

हवेली खड़गपुर

एक ओर नगर परिषद प्रशासन नियमों का हवाला देकर अतिक्रमण हटाओ अभियान एवं होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए होल्डिंग धारकों पर दबाव बना रही है. वहीं नगर परिषद प्रशासन खुद नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बिना रजिस्ट्रेशन व इंश्योरेंस वाले वाहनों से रोजाना सैकड़ों टन कूड़ा का संग्रह कर रही है. इस लापरवाही से परिवहन विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है.

परिवहन विभाग को राजस्व की हानि पहुंचा रहा नगर परिषद प्रशासन

बताया गया कि नगर परिषद की लगभग दो दर्जन गाड़ियां बिना रजिस्ट्रेशन, नंबर प्लेट और इंश्योरेंस के शहर की सड़कों पर बिना रोक-टोक के फर्राटे भर रही है. इन वाहनों पर नंबर प्लेट तक नहीं लगी है और इसकी जांच करने वाला कोई नहीं है. यूं कहें कि नप की इस लापरवाही से परिवहन विभाग को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है. बावजूद परिवहन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. भविष्य में अगर इन वाहनों से कोई दुर्घटना होती है तो इसका क्लेम भी लोगों को नहीं मिलेगा. नगर परिषद के पास लगभग दो दर्जन से अधिक वाहन है. जिसमें 10 टीपर, एक कॉम्पैक्टर, एक बड़ा जेसीबी, 6 रिश्मा ट्रॉली, 1 ट्रैक्टर, चलंत शौचालय वाहन, वाटर टैंकर शामिल हैं.

परिवहन विभाग सिर्फ वाहन चालकों से वसूलती है जुर्माना

नगर परिषद के कई वाहन 10 से 12 वर्ष पुराने हो चुके है. जिसमें कई वाहन 2014-15 से लेकर 2021 में ही खरीदारी हुई है. ऐसे में 10 वर्ष पुराना वाहन का रजिस्ट्रेशन कराना अब आसान है. रजिस्ट्रेशन कराने से ज्यादा जुर्माना भरना पड़ेगा. ऐसी गलती अगर कोई आम लोग करता तो उनपर जुर्माना वसूली के साथ वाहन जब्त करने की कार्रवाई की गई होती. लेकिन परिवहन विभाग सब कुछ जानते हुए भी चुप्पी साधे हुए है. स्थानीय ईशु यादव, पंकज यादव, चंदन, राहुल ने कहा कि कूड़े ढोने वाली गाड़ियों पर नंबर प्लेट नहीं है. गाड़ी वाला आता है, गाना बजाता है और चला जाता है . वहीं वाहन पर नंबर न होने से किसी प्रकार की दुर्घटना होने की स्थिति में किसी से शिकायत भी नहीं कर सकते हैं. वहीं पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग सिर्फ वाहनों चालकों के कागजातों व हेलमेट की जांच कर जुर्माना वसूलती है. यूं कहें वाहन चालकों के साथ शोषण किया जाता है.

कहते हैं अधिकारी

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन ने कहा कि यह सभी गाड़ियां 10 से 12 साल पुरानी है. मेरे समय की नहीं है. कई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के लिए भेजा गया है. इस मामले में गंभीरता से कोशिश कर सभी का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >