मुंगेर विश्वविद्यालय : दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण ढंग से हुई 27 केंद्रों पर चल रही स्नातक सेमेस्टर 3 व 5 की परीक्षा

Munger University Semester Exam: मुंगेर विश्वविद्यालय की बड़ी परीक्षा प्रक्रिया जारी. हजारों छात्र-छात्राएं 27 परीक्षा केंद्रों पर दे रहे सेमेस्टर 3 और 5 की परीक्षा.

मुंगेर से अमित झा की रिपोर्ट

Munger University Semester Exam: मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सत्र 2024-28 के सेमेस्टर-3 एवं सत्र 2023-27 के सेमेस्टर-5 की परीक्षा 18 जून से जिले के 27 परीक्षा केंद्रों पर संचालित की जा रही है. परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को दोनों सेमेस्टर की परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो पालियों में आयोजित की गईं. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है.

पहली पाली में सेमेस्टर-3 की हुई परीक्षा

शुक्रवार को प्रथम पाली में स्नातक सेमेस्टर-3 के एमजेसी ग्रुप-सी एवं ग्रुप-डी के विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित की गई. ग्रुप-सी के अंतर्गत इतिहास, आईआरपीएम, पाली, समाजशास्त्र और उर्दू विषय के पेपर-3 की परीक्षा हुई. वहीं ग्रुप-डी के विद्यार्थियों ने अर्थशास्त्र, रूरल इकोनॉमिक्स, राजनीति विज्ञान और संस्कृत विषय के पेपर-3 में भाग लिया.

दूसरी पाली में सेमेस्टर-5 के छात्रों ने दी परीक्षा

दूसरी पाली में स्नातक सेमेस्टर-5 के एमजेसी ग्रुप-बी के विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित की गई. इस दौरान इतिहास, आईआरपीएम, पाली, समाजशास्त्र, उर्दू, अर्थशास्त्र, रूरल इकोनॉमिक्स, राजनीति विज्ञान तथा संस्कृत विषय के पेपर-8 की परीक्षा ली गई. परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की उपस्थिति संतोषजनक रही.

27 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी 27 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संचालन की निगरानी की जा रही है. केंद्राधीक्षकों को निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था भी की गई है.

27 जून तक जारी रहेगी परीक्षा

मुंगेर विश्वविद्यालय की यह परीक्षा 27 जून तक चलेगी. परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न विषयों की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जा रही हैं. छात्र-छात्राओं को परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.

Also Read : मुंगेर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज, कुलपति ने अधिकारियों को सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AMIT KR SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >