मुंगेर में खेल दिवस का अलग अंदाज, 200 5 KM मैराथन में दौड़कर दिया फिटनेस का संदेश

मुंगेर में खेल दिवस के अवसर पर 5 किमी मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। इसमें 200 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

मुंगेर : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को मुंगेर जिला एथलीट संघ की ओर से पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. इसमें 200 से अधिक धावकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. मैराथन का शुभारंभ एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा, एसबीआई प्रबंधक अजय कुमार सिंह, एथलीट संघ के अध्यक्ष निलेश कुमार और सचिव राकेश कुमार समेत अन्य अतिथियों ने गुब्बारे उड़ाकर और हरी झंडी दिखाकर किया.

दरियापुर स्कूल से सीताकुंड तक दौड़े धावक

मैराथन की शुरुआत दरियापुर स्कूल से हुई. धावक शिवगंज, शीतलपुर, कल्याणचक और बरदह होते हुए सीताकुंड पहुंचे. इसके बाद राजपूताना चौक, अंबेडकर चौक, नया टोला और दरियापुर मोड़ होते हुए वापस दरियापुर स्कूल पहुंचे, जहां दौड़ का समापन हुआ.

तीन वर्गों में हुई प्रतियोगिता

प्रतियोगिता में धावकों को अलग-अलग वर्गों में शामिल किया गया.

50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग:

  • प्रथम — राजेश कुमार सिंह
  • द्वितीय — श्याम नारायण प्रसाद
  • तृतीय — राजीव कुमार

बालिका वर्ग:

  • प्रथम — लक्ष्मी कुमारी
  • द्वितीय — रोशनी कुमारी
  • तृतीय — मनीषा कुमारी

बालक वर्ग:

  • प्रथम — निशांत कुमार चौधरी
  • द्वितीय — प्रिंस कुमार
  • तृतीय — अंकित कुमार

विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इसके अलावा तीनों वर्गों में शीर्ष 10 स्थान हासिल करने वाले धावकों को भी पुरस्कृत किया गया.

सभी धावकों का बढ़ाया उत्साह

मैराथन में शामिल सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया. आयोजन के दौरान धावकों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.

एथलीट संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है.

मौके पर अखिलेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार, विपुल कुमार, डॉ. पंकज, पूर्व मुखिया ललन सिंह, उदय शंकर सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें :माखन चोरी, यशोदा का वात्सल्य और राम का त्याग, कथा में सुनकर भावविभोर हुए भक्त


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >