मुंगेर सदर अस्पताल में आज की OPD व्यवस्था, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर और कितने बजे देंगे सेवा

मुंगेर सदर अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए आज OPD की पूरी व्यवस्था लागू कर दी गई है। प्रमुख विभागों की OPD दो पालियों में चलेगी, जिससे मरीजों को असुविधा न हो। डॉक्टर और उनके सेवा का समय यहाँ देखें।

मुंगेर सदर अस्पताल में आज मरीजों के इलाज और जांच के लिए अलग-अलग विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की गयी है. फिजिशियन, हड्डी, नेत्र एवं ईएनटी, दंत और महिला विभाग की OPD दो पालियों में चलेगी. वहीं पीकू वार्ड, SNCU, इमरजेंसी, ICU और प्रसव केंद्र में भी चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित समय के अनुसार रहेगी. मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले संबंधित विभाग की समय-सारणी देखकर अपनी सुविधा के अनुसार पहुंच सकते हैं.

दो पालियों में चलेगी प्रमुख विभागों की OPD

सदर अस्पताल की प्रमुख OPD सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. फिजिशियन विभाग में सुबह की पाली में डॉ हर्षवर्धन और शाम की पाली में डॉ प्रमिला मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे. हड्डी विभाग में डॉ आशीष दोनों पालियों में अपनी सेवा देंगे.

नेत्र एवं ईएनटी विभाग में सुबह डॉ अनुराग और शाम की पाली में डॉ रेयान मरीजों की जांच करेंगे. दंत विभाग में सुबह डॉ पुतुल कुमारी और शाम को डॉ रौनक की ड्यूटी रहेगी.

महिला विभाग में डॉ अलका संभालेंगी जिम्मेदारी

महिला विभाग में डॉ अलका सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों को चिकित्सकीय सेवा देंगी. महिला मरीजों को निर्धारित समय के दौरान विभाग में जांच और उपचार की सुविधा मिलेगी.

पीकू वार्ड और SNCU में सुबह से डॉक्टर तैनात

पीकू वार्ड एवं SNCU में डॉ शशांक कुमार की ड्यूटी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी. वहीं इमरजेंसी और ICU में डॉ बीएन सिंह सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे.

प्रसव केंद्र और वार्ड राउंड की भी जिम्मेदारी तय

प्रसव केंद्र में डॉ स्मृति सिंह सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगी. वहीं वार्ड राउंड की जिम्मेदारी डॉ हेमंत कपूर को दी गयी है. वे सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक वार्ड में मरीजों का निरीक्षण और चिकित्सकीय व्यवस्था संभालेंगे.

आज की OPD और डॉक्टरों की पूरी समय-सारणी

विभागचिकित्सकसमय
फिजिशियनडॉ हर्षवर्धनसुबह 9 से दोपहर 2 बजे
फिजिशियनडॉ प्रमिलाशाम 4 से 6 बजे
हड्डीडॉ आशीषसुबह 9 से दोपहर 2 बजे और शाम 4 से 6 बजे
नेत्र व ईएनटीडॉ अनुरागसुबह 9 से दोपहर 2 बजे
नेत्र व ईएनटीडॉ रेयानशाम 4 से 6 बजे
दंतडॉ पुतुल कुमारीसुबह 9 से दोपहर 2 बजे
दंतडॉ रौनकशाम 4 से 6 बजे
महिलाडॉ अलकासुबह 9 से दोपहर 2 बजे और शाम 4 से 6 बजे
पीकू वार्ड व SNCUडॉ शशांक कुमारसुबह 8 से दोपहर 2 बजे
इमरजेंसी व ICUडॉ बीएन सिंहसुबह 8 से दोपहर 2 बजे
प्रसव केंद्रडॉ स्मृति सिंहसुबह 8 से दोपहर 2 बजे
वार्ड राउंडडॉ हेमंत कपूरसुबह 8 से दोपहर 2 बजे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >