Hospital OPD Today : मुंगेर सदर अस्पताल में शनिवार को ओपीडी दो पालियों में संचालित होगी. सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा मिलेगी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से निर्धारित समय पर पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि बिना किसी परेशानी के उपचार मिल सके.
फिजिशियन, हड्डी और महिला रोग विशेषज्ञ रहेंगे उपलब्ध
फिजिशियन विभाग में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. असीम तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ. शशिशेखर मरीजों का इलाज करेंगे. हड्डी रोग विभाग में डॉ. निरंजन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक अपनी सेवा देंगे. महिला रोग विभाग में डॉ. निधि दोनों पालियों में मरीजों की जांच और उपचार करेंगी.
नेत्र, ईएनटी और दंत विभाग की भी रहेगी ओपीडी
नेत्र एवं ईएनटी विभाग में डॉ. किष्टो सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक उपलब्ध रहेंगे. वहीं दंत रोग विभाग में डॉ. रौनक दोनों पालियों में मरीजों का इलाज करेंगे. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सभी विभागों में नियमित रूप से चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.
इमरजेंसी, प्रसव केंद्र और एसएनसीयू की सेवा रहेगी जारी
अस्पताल में इमरजेंसी एवं आईसीयू सेवा सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. आशीष की देखरेख में संचालित होगी. पीकू वार्ड और एसएनसीयू में डॉ. अजय कुमार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक नवजात और बच्चों की चिकित्सा सेवा देंगे. प्रसव केंद्र में डॉ. अर्चना सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक गर्भवती महिलाओं की देखभाल करेंगी. वहीं वार्ड राउंड की जिम्मेदारी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. हर्षवर्धन निभाएंगे.
