सदर अस्पताल मुंगेर में इमरजेंसी से प्रसव केंद्र तक डॉक्टरों की ड्यूटी तय, जानिए कब कौन चिकित्सक रहेंगे तैनात

Sadar Hospital Munger : सदर अस्पताल मुंगेर में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है। जानें इमरजेंसी, पीकू वार्ड और प्रसव केंद्र में किस समय कौन डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। यह नई व्यवस्था मरीजों को निर्धारित समय पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता सुनिश्चित करेगी।

Sadar Hospital Munger : सदर अस्पताल मुंगेर में मरीजों को बेहतर और निर्बाध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की गई है. इमरजेंसी, पीकू वार्ड और प्रसव केंद्र में अलग-अलग शिफ्ट में चिकित्सकों की तैनाती की गई है. इससे अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को निर्धारित समय पर चिकित्सकीय सेवा मिल सकेगी.

इमरजेंसी में तीन शिफ्ट में डॉक्टरों की तैनाती

सदर अस्पताल की इमरजेंसी में सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक डॉ. रूपेश कुमार ड्यूटी पर रहेंगे. इसके बाद अपराह्न 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ. असीम कुमार इमरजेंसी की जिम्मेदारी संभालेंगे. रात 9 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक डॉ. आशीष की ड्यूटी निर्धारित की गई है.

पीकू वार्ड में भी अलग-अलग शिफ्ट

बच्चों के इलाज के लिए संचालित पीकू वार्ड में भी तीन शिफ्ट में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है. सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक डॉ. शशांक कुमार, अपराह्न 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ. रमन और रात 9 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक डॉ. मुकेश कुमार तैनात रहेंगे.

प्रसव केंद्र में डॉ. नेहा, निधि और अलका की ड्यूटी

प्रसव केंद्र में भी चौबीसों घंटे चिकित्सा सेवा सुनिश्चित करने के लिए तीन शिफ्ट में चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की गई है. सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक डॉ. नेहा, अपराह्न 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ. निधि और रात 9 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक डॉ. अलका ड्यूटी पर रहेंगी.

अस्पताल में इमरजेंसी और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में शिफ्टवार चिकित्सकों की तैनाती का उद्देश्य मरीजों को जरूरत के समय तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है. खासकर रात के समय इमरजेंसी, पीकू वार्ड और प्रसव केंद्र में चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध रहने से गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को राहत मिलेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >