बिहार में सम्राट युग का मुंगेरवासियों ने किया स्वागत, चारों ओर उड़े अबीर-गुलाल

मुंगेर के लाल तारापुर निवासी सह भाजपा विधायक सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया.

प्रभात खबर टोली, मुंगेर. मुंगेर के लाल तारापुर निवासी सह भाजपा विधायक सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया. उनके मुख्यमंत्री बनने पर पूरे जिले में एनडीए कार्यकर्ताओं से लेकर आमलोगों ने होली व दीवाली जैसा त्योहार मनाया. जिलेवासियों ने बिहार में सम्राट युग का स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया. तारापुर प्रतिनिधि के अनुसार, बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के बाद तारापुर में जश्न का माहौल रहा. बुधवार की संध्या सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बिहमा गांव से मुख्य बाजार तक विजय जुलूस निकाला और ढोल-नगाड़े और भांगड़ा की धुन पर युवा थिरकते नजर आये. शाम करीब 6 बजे भाजपा, जदयू, हम और लोजपा के कार्यकर्ता बिहमा गांव स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे. जहां शहीदों को नमन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम का जयकारा लगाने के बाद विजय जुलूस निकाला. जुलूस में सबसे आगे तिरंगा लेकर युवा चल रहे थे, इधर शकुनी चौधरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भी उत्साह और खुशी का अनोखा नजारा देखने को मिला. कॉलेज परिसर में प्रशिक्षुओं एवं शिक्षकों ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर इस ऐतिहासिक पल का स्वागत किया और अपनी खुशी जाहिर की. मौके पर शिक्षाविदों ने कहा कि नई सरकार से शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है. जिससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी. मौके पर प्राचार्य डॉ राकेश रंजन, विभागाध्यक्ष सोहैल कमर, तारिक, विकास चौधरी, प्रो. विकाश कुमार, प्रो. लूसी, प्रो. सुबंधु सौरव, प्रो. मणिकांत प्रताप, गोपाल कुमार, प्रियंका कुमारी, श्रीराम कुमार, राकेश कुमार, अभिषेक कुमार सहित सैकड़ों प्रशिक्षु उपस्थित थे. इधर तारापुर विधिज्ञ संघ के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई. मौके पर संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ,पूर्व अध्यक्ष हरे कृष्ण वर्मा, महासचिव अनिल कुमार सिंह, वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि अब बिहार में विकास की रफ्तार बढेगी. खुशी जाहिर करने वालों में अधिवक्ता ओंकार वर्मा, अजय कुमार, हेमंत कुमार झा, संजय कुमार झा, अम्बिका प्रसाद सिंह, अशोक कुमार सिंह, प्रदीप कुशवाहा, ध्रुव नारायण सहित दर्जनों अधिवक्ता शामिल हैं. हवेली खड़गपुर प्रतिनिधि के अनुसार, तारापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बुधवार को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया. उनके मुख्यमंत्री बनने से गृह जिला के हर प्रखंडों में जश्न का माहौल है. वहीं एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ आमलोगों ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया. जबकि कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल भी लगाये. नगर अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, तारापुर विधानसभा संयोजक शंभू केशरी, जिला महामंत्री रजनीश झा, शिवप्रकाश, दीपा केशरी, शिशिर कुमार सिंह, रामानुग्रह सिंह ने बताया कि जनसंघ काल से ही संघर्ष का परिणाम रहा कि बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने शपथ लिया है. यह खड़गपुरवासियों के लिए गौरव का पल है. संग्रामपुर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड में उस समय उत्साह का माहौल छा गया जब सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया. पूरे क्षेत्र में होली और दीपावली जैसा जश्न देखने को मिला. राजग कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर तथा मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया. नवयुवक संघ नवगांई के प्रांगण में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने जश्न मनाया. मौके पर जदयू के प्रदेश महासचिव लोक प्रकाश सिंह ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा. वहीं नवगांई के सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से तारापुर विधानसभा क्षेत्र की जनता खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है. कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन, जय प्रकाश सिंह, त्रिलोचन सिंह, प्रफुल्ल कुमार सिंह, सत्यानंद सिंह, विपिन कुमार सिंह बधाई दी. बरियारपुर प्रतिनिधि के अनुसार, बरियारपुर बाजार तीन बटिया चौक पर भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर आतिशबाजी की गयी और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया. मौके पर आशुतोष नंद जमुआर, रमन सिंह, नंदन जायसवाल, रोहित जायसवाल, अनिल चौधरी, रजनीश चौधरी, सुमित कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता ने बधाई दी है. असरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, तारापुर विधानसभा के विधायक सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद पर शपथ लेने के बाद असरगंज प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. इसी सिलसिले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रंजन कुमार बंटी, भाजपा नेत्री रंभा कुमारी, मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार मुन्ना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और अबीर गुलाल लगाकर मिठाइयां बांटी. सबों ने जय बिहार जय सम्राट के नारे लगाये. कार्यक्रम में पूर्व उप मुखिया सदानंद सिंह, प्रतिमा देवी, रिंकी देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी. इधर सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद दुर्गा मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनय शंकर सिंह, जिला पार्षद अनिल कुमार सिंह, भाजपा नेत्री रंभा कुमारी, प्रखंड प्रमुख नूतन कुमारी, उप प्रमुख संतोष शुक्ला, प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार मुन्ना, चंद्रशेखर शर्मा, बंटी सिंह, नगर अध्यक्ष प्रहलाद कुमार प्रेम ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >