केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा इंडेक्स रिपोर्ट में 5 वें स्थान पर मुंगेर

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की पीजीआई-डी 2025-26 रिपोर्ट में मुंगेर जिले ने स्कूली शिक्षा में सुधार करते हुए बिहार में 5वां स्थान हासिल किया है।

मुंगेर. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने स्कूली शिक्षा के जिला स्तर के प्रदर्शन का आकलन करने वाली परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स डिस्ट्रिक्ट (पीजीआइ-डी) 2025-26 रिपोर्ट जारी कर दी है. 600 अंकों के इस सूचकांक में मुंगेर जिले में सूबे के 38 जिलों की सूची में दो पायदान की सफलता हासिल करते हुए 5 वां स्थान प्राप्त किया है. जबकि 2024-25 के रिपोर्ट में मुंगेर का स्थान 7 वां था. ऐसे में मुंगेर जिले ने एक साल में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में सुधार किया है.

क्या है परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स डिस्ट्रिक्ट रिपोर्ट

परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स डिस्ट्रिक्ट (पीजीआइ-डी) 2025-26 रिपोर्ट शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक साक्ष्य-आधारित मूल्यांकन रिपोर्ट है. जो सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्कूली शिक्षा प्रणाली का आकलन करती है. इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनइपी) 2020 व सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजीएस) के अनुरूप तैयार किया है. बिहार राज्य का प्रदर्शन पीजीआयी 2.0 रिपोर्ट में दिखाया गया है. यह रिपोर्ट 600 अंकों वाले पीजीआयी-डी रिपोर्ट के आधार पर है. इसे हर साल केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा संबंधित राज्य और जिले में शिक्षा के विभिन्न इंडेक्स पर जारी किया जाता है.

2025-26 के रिपोर्ट में 5 वें स्थान पर मुंगेर

परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स डिस्ट्रिक्ट (पीजीआइ-डी) 2025-26 रिपोर्ट में मुंगेर जिले ने सूबे के 38 जिलों की सूची में 5 वां स्थान हासिल किया है. इस रिपोर्ट में कक्षा में प्रभावी शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया 90 अंकों में 46, स्कूलों में बुनियादी ढांचा, सुविधाएं, छात्रों के अधिकार के 51 अंकों में 25, स्कूल सुरक्षा और बाल संरक्षण के 35 अंको में 15, डिजिटल लर्निंग के 50 अंकों में 10, शासन प्रक्रिया के 84 अंकों में 45 तथा कुल व्यवस्थाओं के 290 अंकों में मुंगेर जिले ने 146 अंक हासिल किए हैं.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >