सदर अस्पताल मुंगेर में आज फिजिशियन, हड्डी, नेत्र और महिला ओपीडी की सेवा उपलब्ध

Munger OPD update: फिजिशियन विभाग में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ हर्षवर्धन मरीजों का उपचार करेंगे. वहीं शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ प्रमिला उपलब्ध रहेंगी.

Munger OPD update: सदर अस्पताल मुंगेर में शुक्रवार को विभिन्न विभागों की ओपीडी, इमरजेंसी एवं विशेष स्वास्थ्य सेवाएं संचालित रहेंगी. अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार मरीजों के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है.

फिजिशियन ओपीडी

फिजिशियन विभाग में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ हर्षवर्धन मरीजों का उपचार करेंगे. वहीं शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ प्रमिला उपलब्ध रहेंगी.

हड्डी रोग विभाग

ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग) ओपीडी में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ आशीष मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे. शाम 4 बजे से 6 बजे तक भी उनकी सेवा उपलब्ध रहेगी.

नेत्र एवं ईएनटी विभाग

नेत्र एवं ईएनटी ओपीडी में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ अनुराग तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ रेयान मरीजों का इलाज करेंगे.

दंत विभाग

दंत रोग ओपीडी में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ पुतुल कुमारी तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ रौनक की ड्यूटी लगाई गई है.

महिला ओपीडी

महिला रोग विभाग में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ अलका मरीजों को चिकित्सकीय सेवा देंगी. शाम 4 बजे से 6 बजे तक भी उनकी सेवा उपलब्ध रहेगी.

पीकू वार्ड एवं एसएनसीयू

पीकू वार्ड और एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ शशांक कुमार तैनात रहेंगे.

इमरजेंसी एवं आईसीयू

इमरजेंसी और आईसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ बीएन सिंह मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराएंगे.

प्रसव केंद्र एवं वार्ड राउंड

प्रसव केंद्र में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ स्मृति सिंह की ड्यूटी निर्धारित की गई है. वहीं वार्ड राउंड की जिम्मेदारी डॉ हेमंत कपूर संभालेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >