Munger Mandi Bhav Today: मुंगेर से संवाददाता की रिपोर्ट — मुंगेर मंडी में बुधवार को खाद्यान्न, दलहन और तिलहन बाजार में आंशिक स्थिरता देखने को मिली. हालांकि कुछ जिंसों के दाम में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कारोबारियों के अनुसार बाजार में आवक सामान्य रहने के कारण गेहूं और मक्का के भाव स्थिर बने हुए हैं, जबकि दाल और तेलहन बाजार में हलचल बनी हुई है. दूसरी ओर आलू और प्याज के दामों में रोजाना उतार-चढ़ाव जारी है.
गेहूं और मक्का के दाम में नहीं बड़ा बदलाव
स्थानीय मंडी में बुधवार को मक्का का अधिकतम भाव 2200 रुपये और न्यूनतम 2100 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं गेहूं 2700 से 2800 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है. कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल बाजार में आवक सामान्य है, इसलिए कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं दिख रहा है.
चावल बाजार में भी स्थिरता बनी हुई है. मंसूरी चावल 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है, जबकि अरवा मोटा चावल का भाव 3050 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. बासमती चावल अब भी ऊंचे दाम पर बना हुआ है और इसका रेट 12500 से 13000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है.
दाल बाजार में बढ़ी हलचल
दलहन बाजार में बुधवार को कुछ दालों की कीमतों में तेजी देखने को मिली. मसूर दाल 7500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है, जबकि मूंग दाल 10500 से 11000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है. अरहर दाल का अधिकतम भाव 12000 रुपये और न्यूनतम 9000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.
चना दाल 7500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है. वहीं गोटा चना और गोटा मूंग के दाम भी स्थिर बने हुए हैं.
सरसों तेल और सब्जी बाजार में उतार-चढ़ाव
तेलहन बाजार में काला सरसों 6800 से 7100 रुपये और पीला सरसों 7300 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है. 15 लीटर सरसों तेल का भाव 2070 से 2470 रुपये के बीच बना हुआ है.
सब्जी बाजार में आलू और प्याज के दाम लगातार बदल रहे हैं. आलू का भाव 7000 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है, जबकि प्याज 1200 से 1300 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है.
कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में आवक और मांग के अनुसार कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है.
