मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह अब 11 अगस्त को, राज्यपाल करेंगे अध्यक्षता

Convocation 2026 : मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 अगस्त को लोकभवन, पटना से स्वीकृत हो गया है. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) समारोह की अध्यक्षता करेंगे. यह समारोह पहले 3 जुलाई को प्रस्तावित था, लेकिन अब नई तारीख तय हो गई है.

Convocation 2026 : मुंगेर विश्वविद्यालय (एमयू) का तीसरा दीक्षांत समारोह अब 11 अगस्त को आयोजित होगा. लोकभवन, पटना से कार्यक्रम को स्वीकृति मिल चुकी है. समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति सह बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) करेंगे. विश्वविद्यालय ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है.

11 अगस्त को होगा दीक्षांत समारोह

मुंगेर विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) डॉ. सूरज कुमार ने बताया कि लोकभवन, पटना से तीसरे दीक्षांत समारोह के आयोजन की औपचारिक स्वीकृति मिल गई है. इसके तहत अब 11 अगस्त को समारोह आयोजित किया जाएगा. समारोह में कुलाधिपति सह राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) मुख्य रूप से शामिल होंगे.

लोकभवन ने मांगा मिनट-टू-मिनट और डायस प्लान

दीक्षांत समारोह की तैयारियों के तहत लोकभवन की ओर से विश्वविद्यालय से कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल और डायस प्लान उपलब्ध कराने को कहा गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और आवश्यक दस्तावेज लोकभवन को भेजे जा रहे हैं. साथ ही समारोह की अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है.

पहले 3 जुलाई को होना था आयोजन

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह पहले 3 जुलाई को प्रस्तावित था, लेकिन कुलाधिपति की व्यस्तता के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था. इसके बाद विश्वविद्यालय ने नई तिथि के लिए पुनः स्वीकृति मांगी थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है. नई तिथि घोषित होने के बाद विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है.

करीब 400 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण

विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2022-25, स्नातकोत्तर सत्र 2023-25 एवं 2024-26, बीएड सत्र 2023-25 और 2024-26, बीसीए-बीबीए सत्र 2022-25, बायोटेक सत्र 2021-24, बी-फार्मा सत्र 2020-24 तथा विधि स्नातक सत्र 2020-25 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए थे. विश्वविद्यालय के अनुसार, लगभग 400 विद्यार्थियों ने दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आवेदन किया है. अब सभी सफल अभ्यर्थियों को 11 अगस्त को आयोजित समारोह में उपाधि प्रदान की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >